तमिलनाडु में विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कांग्रेस से मिलाया हाथ, बोली DMK - पीठ में भोंका छुरा
तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के प्रमुख विजय ने बुधवार को लोक भवन जाकर तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की। विजय ने उन्हें समर्थकों की लिस्ट सौंपी और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
NEWS DESK : तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के प्रमुख विजय ने बुधवार को लोक भवन जाकर तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की। विजय ने उन्हें समर्थकों की लिस्ट सौंपी और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय की पार्टी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। विजय ने खुद तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की है।
गौरतलब है कि तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस का समर्थन मिल गया है, जिससे सत्ता गठन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। दरअसल, कांग्रेस, जो लंबे समय से डीएमके की सहयोगी रही है, ने अब उससे नाता तोड़ते हुए विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है।
पार्टी के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडनकर ने कहा कि यह फैसला जनता के जनादेश का सम्मान करने के लिए लिया गया है। हालांकि, कांग्रेस ने TVK को समर्थन देते हुए शर्त रखी है कि संविधान में विश्वास न रखने वाली सांप्रदायिक ताकतों को गठबंधन से दूर रखा जाए। वहीं, डीएमके ने कांग्रेस के इस फैसले को पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया है। दोनों दलों का गठबंधन 1971 से विभिन्न चरणों में कायम रहा था.।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











