West Bengal Vidhan Sabha Chunav Phase 2 Voting : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, जानिए 3 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान
पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। बंगाल की जनता 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रही है।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav Phase 2 Voting : पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। बंगाल की जनता 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रही है। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 79 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर 3 बजे तक हुगली में 80.77%, हावड़ा में 77.73%, कोलकाता उत्तर में 78%, कोलकाता दक्षिण में 75.38%, नादिया में 79.79%, उत्तर 24 परगना में 77.39%, पूर्व वर्धमान में 83.11%, दक्षिण 24 परगना में 76.75% मतदान हुआ है।
मीडिया के साथ बातचीत में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से पूछा गया कि क्या भवानीपुर में 2021 का इतिहास दोहराया जाएगा? इस सवाल के जवाब में शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'जीत का अंतर क्या होगा, ये मैं शाम 6 बजे के बाद बताऊंगा।'
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











