बांकीपुर में अभिषेक कुमार ने किया नामांकन, सम्राट चौधरी का पीके पर तंज, कहा : 'जिन्हें बिहार से मतलब नहीं वो भी वोट मांगने आएंगे'
PATNA : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने आज नॉमिनेशन किया। नामांकन के बाद स्काउट एंड गाइड मैदान में NDA नेताओं ने नामांकन सभा की। इस सभा में सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, विजय सिन्हा समेत अन्य नेता मौजूद हैं।
सीएम ने कहा कि चुनाव के समय कई ऐसे लोग मैदान में आ जाते हैं, जिनका बिहार और बिहार की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से ऐसे "बहुरूपियों" से सावधान रहने की अपील की है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बांकीपुर से एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। मैं भावुक हो रहा हूं, इस जमीन पर जब कार्यकर्ताओं का सम्मान हो रहा था, तभी नितिन नवीन जी को फोन आया था कि आपको पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशांत किशार को नाम लिए बना तंज कसा। सीएम ने कहा यहां वो लोग भी वोट मांगने आएंगे, जिन्हें बिहार से मतलब नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह एनडीए के नेताओं ने बिहार में 202 सीटें जीतने का काम किया था। उसी तरह बांकीपुर में जीत दर्ज होगी। आपने देखा है, हमने बिहार को सींचने का काम किया है। हमने घर-घर बिजली पहुंचाई है। हम तो ऐसे दल हैं, जब जनता को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैं तो विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भी बिजली मुफ्त देते हैं।
BJP प्रदेश अध्यक्ष कैंडिडेट के नाम पर कन्फ्यूज हुए
नामांकन से बीजेपी उम्मीदवार ने अपनी मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अभिषेक ने कहा कि पीके कोई चुनौती नहीं हैं। वहीं अभिषेक के नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और लोजपा सांसद शांभवी चौधरी शामिल हुए। इस दौरान संजय सरावगी बीजेपी कैंडिडेट के नाम में वो कन्फ्जू हो गए। वो बार-बार अभिषेक कुमार को आशीष सिन्हा बताते रहे।
आशीष सिन्हा कुम्हरार के पूर्व विधायक अरुण सिन्हा के बेटे हैं। बांकीपुर सीट के लिए वह भी लगातार प्रयासरत थे। कैंडिडेट के तौर पर उनके नाम की भी चर्चा थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











