बिहार BJP की अहम बैठक, विधान परिषद की 8 सीटों पर NDA की जीत के लिए बनेगी रणनीति
पटना में 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार भाजपा के संगठन सह-प्रभारी रोहन गुप्ता शामिल हुए।
पटना में 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार भाजपा के संगठन सह-प्रभारी रोहन गुप्ता शामिल हुए।
बैठक में बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, जनसंपर्क अभियान में तेजी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और आगामी चुनावी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर भी मंथन हुआ। नेताओं ने चुनावी तैयारियों को मजबूत करने, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने तथा एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने पर बल दिया।
इस बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा और संजय सिंह टाइगर, विधानसभा में मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, उप सचेतक रत्नेश कुशवाहा, विधान पार्षद जीवन कुमार सहित कई विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
गौरतलब है कि बिहार भाजपा के संगठन सह-प्रभारी बनने के बाद रोहन गुप्ता पहली बार प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक को आगामी विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर भाजपा और एनडीए की चुनावी तैयारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







