ED के पूर्व डायरेक्टर के यहाँ ED की रेड, 500 करोड़ की हेराफेरी का मामला

CBI ने दर्ज किया था मुक़दमा, सावंत के अपार्टमेंट से कई अहम दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले हैं। सावंत को ED की टीम गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है।

Jun 6, 2024 - 11:54
ED के पूर्व डायरेक्टर के यहाँ ED की रेड, 500 करोड़ की हेराफेरी का मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व उप निदेशक सचिन सावंत के लखनऊ स्थित घर पर बुधवार को छापेमारी की है। छापेमारी करने गई टीम ने सावंत के अपार्टमेंट से कई अहम दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लिया है। ईडी की टीम सावंत को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा। सावंत सीमा शुल्क, वस्तु और सेवा कर (GST) में अतिरिक्त आयुक्त पद पर लखनऊ में तैनात हैं। ED की टीम एक दिन पहले ही मंगलवार को सावंत के मुंबई स्थित आवास और अन्य परिसरों में छापेमारी की थी। मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी कर चुकी है।

CBI को मिली थी भ्रष्टाचार कि शिकायत  

आपको बता दें कि सावंत पहले मुंबई में ED के उप निदेशक के पद पर जोनल कार्यालय में करीब 4 साल तक तैनात थे। इस दौरान एक हीरा कंपनी की 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया था, जिसमें सावंत के खिलाफ शिकायत होने पर CBI ने मुकदमा दर्ज किया था। सीबीआई ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में सावंत को नामित किया गया था। इसी मामले में ED की टीम मुंबई से लखनऊ पहुंची थी। ED की टीम ने शालीमार वन वर्ल्ड स्थित सावंत के आवास पर छापेमारी की। देर तक चले अभियान में ED की टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0