एनसीसी कैडेटों ने लॉन्ग रेंज पर साधा निशाना, कर्नल पंकज कुमार ने बढ़ाया हौसला
गयाजी। 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान लॉन्ग रेंज पर एनसीसी कैडेटों ने फायरिंग का अभ्यास किया। कैडेटों ने पूरे अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र, फायरिंग रेंज पर पहुंचे और कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेटों को फायरिंग के दौरान सुरक्षा नियमों, अनुशासन और एकाग्रता का विशेष ध्यान रखने की सीख दी। मौके पर कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि फायरिंग प्रशिक्षण एनसीसी कैडेटों में आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातें कैडेटों के व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
