सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘फादर्स डे’

Jun 16, 2024 - 11:59
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘फादर्स डे’

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के प्रांगण में ‘फादर्स डे’ आयोजित किया गया जिसमेें बच्चों ने पिता के निःस्वार्थ प्रेम के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पिता को हस्तनिर्मित कार्ड भेंट करके पितृ-संतान के अनमोल बंधन को प्रगाढ़ बनाया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा एक वर्चुअल सभा आयोजित की गई जिसमेें सभी छात्रों ने अपनी सहभागिता दर्शाई। बच्चों ने अपने पिता संग ‘टग ऑफ वॉर‘ खेल में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही अभिभावकों ने आज के दिन के महत्व को अपने बच्चों से साझा किया। स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए अभिभावकों के लिए एक योग सत्र भी आयोजित की गई। अभिभावकों ने प्रधानाचार्या के संग पौधारोपण अभियान में भी भाग लिया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने अभिभावकों का स्वागत किया और छात्रों को यह याद दिलाया कि उन्हें, माता-पिता के निस्वार्थ प्रेम, समर्थन और बलिदान के लिए हमेशा आभारी रहना चाहिए। उन्होंने उन सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0