IPL 2027 का शेड्यूल बदलने की तैयारी, BCCI का बड़ा प्लान, मार्च में शुरू होकर मई में खत्म होगा टूर्नामेंट

Jun 18, 2026 - 18:44
IPL 2027 का शेड्यूल बदलने की तैयारी, BCCI का बड़ा प्लान, मार्च में शुरू होकर मई में खत्म होगा टूर्नामेंट

SPORTS DESK : IPL फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। BCCI अब IPL 2027 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड की योजना टूर्नामेंट को पहले शुरू करने की है ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को मई की भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

IPL 2027 का शेड्यूल बदलने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI IPL 2027 का आगाज 10 मार्च से करने और 15 मई तक टूर्नामेंट खत्म करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए बोर्ड स्तर पर मंथन जारी है और नया शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि टूर्नामेंट के मैचों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। IPL 2027 में भी कुल 74 मैच खेले जाएंगे। पहले 94 मैच कराने की चर्चा थी, लेकिन व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए इस प्रस्ताव को फिलहाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

BCCI का बड़ा प्लान

बोर्ड का मानना है कि IPL के अंतिम चरण में कई शहरों में अत्यधिक गर्मी पड़ती है, जिसका असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन और दर्शकों की सेहत पर भी पड़ता है। यही वजह है कि लीग को दो सप्ताह पहले शुरू करने का विकल्प तलाशा जा रहा है।

फिलहाल IPL गवर्निंग काउंसिल इस बात पर विचार कर रही है कि अन्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रमों को प्रभावित किए बिना नया शेड्यूल कैसे लागू किया जाए। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो IPL 2027 मार्च में शुरू होकर मई के मध्य तक समाप्त हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0