काशीनाथ मोड़ स्थित एपी भवन में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, मुंबई के लालबाग से मंगाई गई गणेश प्रतिमा, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

गयाजी। शहर के काशीनाथ मोड़ एपीआई भवन के समीप गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को लेकर परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम का आयोजन जिया कुमारी, स्वयं और आयुष कुमार के द्वारा किया गया। आयोजकों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी का आयोजन किया। इस दौरान भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर जिया कुमारी ने बताया कि लगातार दो वर्षों से गणेश चतुर्थी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की प्रतिमा विशेष रूप से मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग से मंगाई जाती है। गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि लोगों को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Sep 15, 2026 - 19:21
काशीनाथ मोड़ स्थित एपी भवन में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, मुंबई के लालबाग से मंगाई गई गणेश प्रतिमा, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0