ब्रिक्स की सफलता पर प्रधानमंत्री को डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने दी बधाई
गयाजी। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफल उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गयाजी की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की आवाज वैश्विक मंच पर मजबूती से सुनी जा रही है। ब्रिक्स देशों द्वारा पहलगाम आतंकी घटना की निंदा आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को मिले अंतरराष्ट्रीय समर्थन को दर्शाती है। भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कायम है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स मंच पर भारत ने शांति, सहयोग, विकास और वैश्विक स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता मजबूती से रखी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता श्याम किशोर मिश्रा, दीपक पांडे, संतोष कुमार, गोपाल प्रसाद यादव, नवलेश सिंह, दीपक मिश्रा, यश राज, धर्मेंद्र कुमार राणा, रणजीत सिंह, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, राजू मिश्रा, बबलू रजक, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, आकाश कुमार, सुनील मिश्रा, सुधीर कुमार, बुंदेल चंद्रवंशी, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार एवं कुंदन कुमार सहित अन्य ने भी बधाई दी।