भाई वीरेंद्र का नीतीश कुमार को खुला ऑफर, बोले- BJP का साथ छोड़ RJD के साथ बनाएं सरकार
पटना: बिहार में भीषण बाढ़ के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा राजनीतिक ऑफर देते हुए कहा कि जनता के हित में जेडीयू को बीजेपी का साथ छोड़कर RJD के साथ आकर सरकार बनानी चाहिए।
पटना:- बिहार में भीषण बाढ़ के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा राजनीतिक ऑफर देते हुए कहा कि जनता के हित में जेडीयू को बीजेपी का साथ छोड़कर RJD के साथ आकर सरकार बनानी चाहिए।
बाढ़ की स्थिति को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में लोगों के घर, मवेशी और संपत्ति तबाह हुई है। इसके बावजूद राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास का काम तेज करने की मांग की।
राजद विधायक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले ही केंद्र सरकार से बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष पैकेज की मांग कर चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को 7-7 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बिहार की गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेष पैकेज देना चाहिए, ताकि बाढ़ के बाद प्रभावित लोगों के पुनर्वास में मदद मिल सके।
शिवराज सिंह चौहान के बिहार दौरे का किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बिहार दौरे को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनका बिहार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को राज्य में बाढ़ से पैदा हुई स्थिति का जायजा लेना चाहिए और केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष आर्थिक सहायता और पैकेज दिलाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।
UCC के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चल रही चर्चा पर भी भाई वीरेंद्र ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए UCC का मुद्दा उठाया जा रहा है।
भाई वीरेंद्र के बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर जेडीयू, बीजेपी और RJD के बीच सियासी समीकरण को लेकर चर्चा तेज हो सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

