PM Modi का बिहार दौरा आज: पूर्णिया से 4 नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी
पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात देते हुए चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के अलग-अलग शहरों का देश के प्रमुख हिस्सों से संपर्क और बेहतर होने की उम्मीद है।
पूर्णिया:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात देते हुए चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के अलग-अलग शहरों का देश के प्रमुख हिस्सों से संपर्क और बेहतर होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उनमें जोगबनी-दनापुर वंदे भारत, मुजफ्फरपुर-हैदराबाद अमृत भारत, सहरसा-अमृतसर अमृत भारत और जोगबनी-इरोड अमृत भारत शामिल हैं।
इन नई ट्रेनों से बिहार के सीमांचल, मिथिलांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर जोगबनी और सहरसा जैसे क्षेत्रों से देश के दूसरे हिस्सों तक रेल संपर्क मजबूत होगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस तेज और आधुनिक रेल यात्रा के लिए जानी जाती है, जबकि अमृत भारत एक्सप्रेस लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ किफायती यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाती है।
प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को राज्य में रेलवे के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई ट्रेनों के संचालन से यात्रियों के साथ-साथ व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

