निर्भया जैसी ही दरिंदगी मुंबई की महिला के साथ , स्थिति गंभीर

Jun 6, 2024 - 05:55
निर्भया जैसी ही दरिंदगी मुंबई की महिला के साथ , स्थिति गंभीर

मुंबई : जिस तरह की हैवानियत महिला के साथ की गयी है, वह वर्ष 2012 में दिल्ली में हुए गैंगरेप की याद दिलाता है जिसमें एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे के रड से हमला किया गया था. पीड़िता की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी. उसके दोषियों को फांसी की सजा दी गयी थी. जबकि एक दोषी जो नाबालिग था उसे तीन साल की सजा के बाद रिहा कर दिया गया था.

ताजा मामला साकीनाका इलाके में एक 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के बाद दरिंदगी का केस सामने आया है. रेप के आरोपी ने पहले तो महिला के साथ बलात्कार किया और उसके बाद उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया . मुंबई पुलिस के अनुसार सुबह उन्हें यह जानकारी मिली की खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला को मार रहा है. पुलिस जब महिला की तलाश के लिए वहां पहुंची तो उन्हें महिला खून से लथपथ मिली.

प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया.जांच के अनुसार महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है , पुलिस ने बताया कि यह हैवानियत सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई है. टेंपो के अंदर भी खून के निशान मिले हैं. उधर अस्पताल में डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0