Pakistan Bomb Blast : पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, विस्फोटकों से भरे ऑटो में धमाका; 8 की मौत, 35 घायल
धमाके में घायल हुए लोगों को पहले सराय नौरंग के तहसील मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बन्नू और पेशावर के अस्पतालों में रेफर किया गया है।
Pakistan Bomb Blast : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवत जिले में मंगलवार को हुए भीषण आत्मघाती बम धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विस्फोटकों से भरे ऑटो रिक्शा में आत्मघाती हमलावर ने धमाका कर दिया, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में दो सुरक्षा अधिकारी और एक महिला भी शामिल हैं। विस्फोट में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत नाजुक हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस की माने तो धमाका नौरंग बाजार के फाटक चौक पर हुआ।
घायलों में कई की हालत नाजुक
धमाके में घायल हुए लोगों को पहले सराय नौरंग के तहसील मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बन्नू और पेशावर के अस्पतालों में रेफर किया गया है। विस्फोट के बाद क्षेत्र के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया और सभी चिकित्सा कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर बुलाया गया है। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता शाहदाब खान ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए एम्बुलेंस और कई टीमें घटनास्थल पर भेजी गईं।
मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सुहैल अफरीदी ने घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं और प्रांतीय सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











