SSB ट्रेनिंग के दौरान बेहोश होकर गिरे सिपाही की मौत, आंसू गैस प्रशिक्षण के दौरान हुआ हादसा
सुपौल: बिहार के सुपौल स्थित SSB के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) में प्रशिक्षण के दौरान एक सिपाही की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र के भरमोली गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक सिपाही के पद पर कार्यरत थे और फिलहाल RTC सुपौल में प्रशिक्षण ले रहे थे।
सुपौल:- बिहार के सुपौल स्थित SSB के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) में प्रशिक्षण के दौरान एक सिपाही की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र के भरमोली गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक सिपाही के पद पर कार्यरत थे और फिलहाल RTC सुपौल में प्रशिक्षण ले रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में सिपाहियों को आंसू गैस से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी दौरान प्रशिक्षण लेते समय अभिषेक अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए निर्मली अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही प्रशिक्षण केंद्र में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
शनिवार रात किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सिपाही बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

