भागलपुर में बच्चा चोरी गिरोह का खुलासा, 4 महीने का मासूम सकुशल बरामद; महिला गिरफ्तार
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में बच्चा चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुजाहिदपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चा चोरी गिरोह से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी हुए 4 महीने के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।
भागलपुर:- बिहार के भागलपुर में बच्चा चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुजाहिदपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चा चोरी गिरोह से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी हुए 4 महीने के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 4 महीने के बच्चे की चोरी 1 तारीख को बरारी थाना क्षेत्र स्थित मायागंज अस्पताल से हुई थी। बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों ने बरारी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला की तलाश शुरू की। इसी दौरान 12 तारीख की रात मुजाहिदपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बच्चा चोरी गिरोह से जुड़ी एक महिला बाल्टी कारखाना चौक स्थित एक किराए के मकान में रह रही है।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और बताए गए मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी हुआ 4 महीने का मासूम बच्चा भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बच्चे की बरामदगी के बाद परिजनों में राहत की खबर है। पुलिस अब बरामद बच्चे को उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
गिरफ्तार महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बच्चा चोरी की इस घटना में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है।
फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले में तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

