पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नीरज कुमार की शानदार जीत, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने दी बधाई

जनता के विश्वास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की जीत बताया, शिक्षा एवं स्नातक समुदाय के हितों को प्राथमिकता देने की जताई उम्मीद

Oct 29, 2026 - 19:17
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नीरज कुमार की शानदार जीत, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने दी बधाई

गयाजी। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्री नीरज कुमार की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस विजय को स्नातक मतदाताओं के विश्वास, समर्थन और निरंतर जनसेवा के प्रयासों का प्रतिफल बताया। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि श्री नीरज कुमार ने अपने राजनीतिक अनुभव, लोकप्रियता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर पुनः जीत हासिल की है। यह विजय उनके नेतृत्व पर मतदाताओं के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जनहित में निरंतर कार्य करने वाले नेतृत्व को जनता का आशीर्वाद मिलता रहता है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एनडीए की इस जीत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री नीरज कुमार स्नातक मतदाताओं की समस्याओं, शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए सदन में उनकी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गया जी की ओर से श्री नीरज कुमार को इस शानदार सफलता पर कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं। डॉ. मिश्रा ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे क्षेत्र के विकास, शिक्षा की बेहतरी और स्नातक समुदाय के हितों के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0