झारखंड में महाराष्ट्र नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी रेड, करोड़ों की अफीम के साथ होटल मालिक को ले गई टीम

May 27, 2026 - 18:16
झारखंड में महाराष्ट्र नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी रेड, करोड़ों की अफीम के साथ होटल मालिक को ले गई टीम

SIMDEGA : झारखंड के सिमडेगा जिले में महाराष्ट्र नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चर्चित ‘अंतरा होटल’ में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने होटल से करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम और 23 लाख रुपये नकद बरामद किए। कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

महाराष्ट्र नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी रेड

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से पहुंची NCB टीम ने पूरी गोपनीयता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम ने होटल को चारों ओर से घेरकर घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान होटल परिसर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और कैश मिलने के बाद अधिकारियों ने होटल संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की।

होटल मालिक को ले गई टीम

जांच एजेंसियों के मुताबिक होटल प्रबंधन बरामद अफीम और नकदी को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए होटल मालिक को हिरासत में लिया गया और महाराष्ट्र ले जाया गया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद झारखंड और महाराष्ट्र से जुड़े ड्रग नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। NCB अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0