पटना के इन 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
PATNA : राजधानी पटना के 4 प्रमुख स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सभी स्कूलों की गहन तलाशी शुरू कर दी.
जानकारी के मुताबिक जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), सीनियर और जूनियर विंग दोनों, आर्मी पब्लिक स्कूल (APS), रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल समेत कुल चार स्कूल शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियां स्कूल परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच कीं।
खालिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े होने का दावा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में खुद को खालिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़ा बताते हुए स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई है. हालांकि ई-मेल में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस फिलहाल ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है. पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी तेज कर दी गई है.
दानापुर के एएसपी अजीत कुमार ने बताया कि ईमेल के जरिए चार स्कूलों को धमकी मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सभी स्कूलों को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया. बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य विशेषज्ञ टीमें पूरे परिसर की गहन जांच की. फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है. साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











