ओबीसी आरक्षण मंच का राज्यस्तरीय महासम्मेलन 22 अगस्त को

स्व.बीपी मंडल की प्रतिमा लगाने पर सहमति

Jun 5, 2024 - 12:12
ओबीसी आरक्षण मंच का राज्यस्तरीय महासम्मेलन 22 अगस्त को

रांची। झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हुई। बैठक में ओबीसी को 14 से 27 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति को 10 से 14.5 प्रतिशत आरक्षण करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी आरक्षण मंच के केंद्रीय अध्यक्ष कैलाश यादव ने किया।
बैठक में चर्चा के दौरान विभिन्न विषयों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओबीसी आरक्षण के वादे को पूरा करें। ओबीसी का जो अधिकार है वह जल्द से जल्द दें। बैठक में मोर्चा के उपाध्यक्ष बीएल पासवान, महासचिव रमजान कुरैशी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मुजफ्फर हुसैन, रामकुमार यादव, चन्द्रेश्वर प्रसाद, डीके सिंह, मुख्तार अंसारी, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, अनवारुल हक, महानंद प्रसाद उपस्थित थे।

  • 22 अगस्त को राज्यस्तरीय सम्मेलन रांची में
    आगामी 22 अगस्त को ओबीसी आरक्षण मंच का एक दिवसीय राज्यस्तरीय महासम्मेलन रांची में किया जाएगा। उक्त निर्णय मोर्चा की बैठक में लिया गया। वहीं,
    मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की आदम कद प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।
    ओबीसी आरक्षण मोर्चा का 10 लाख सदस्य बनाने,
    मंच को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने हेतु 25 जुलाई को ओबीसी आरक्षण मंच वेबसाइट का उद्घाटन करने,
    संगठन की मजबूती हेतु सदस्यता अभियान के तहत जनजागरण एवं नुक्कड़ कार्यक्रम निरन्तर चलाने पर भी सहमति बनी।
    श्री यादव ने कहा कि संगठन को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे एक माह के अंदर जिला, प्रखंड एवं पंचायत कमिटी बनाकर मुख्यालय में सूची उपलब्ध कराएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0