अभिनेता अली खान और देवेश खान ने रॉक गार्डन का किया परिभ्रमण

Jun 11, 2024 - 09:31
अभिनेता अली खान और देवेश खान ने रॉक गार्डन का किया परिभ्रमण

रांची : बॉलीवुड एक्टर अली खान और देवेश खान ने अपने शुभचिंतकों के साथ रविवार को राजधानी के कांके रोड स्थित रॉक गार्डन का परिभ्रमण किया। गौरतलब है कि अली खान अपनी पूरी फैमिली के साथ रांची में हैं। उन्होंने रॉक गार्डन की काफी तारीफ की। अली खान ने कहा कि रांची झारखंड की राजधानी ही नहीं, बल्कि एक अच्छा ट्रैवल डेस्टिनेशन भी है, जहां कई सारे खूबसूरत वाटरफॉल हैं।
वहीं, अभिनेता देवेश खान ने कहा कि झारखंड की खूबसूरत वादियां और फिजाएं काफी मनमोहक हैं। यहां के पहाड़ी इलाकों के कई मनोरम दृश्य विदेशी पर्यटक स्थलों का एहसास कराती है। प्रकृति की गोद में बसा झारखंड वाकई खूबसूरत है। यहां का प्राकृतिक दृश्य लोगों को झारखंड आने के लिए आकर्षित करता है। अभिनेताओं के साथ आए रांची निवासी उभरते कलाकार शोएब उर रहमान, जो जल्द ही बॉलीवुड में एक्टिंग करते नजर आएंगे, उन्होंने कहा कि रांची की गिनती देश के उन प्रमुख शहरों में होती है, जहां प्राकृतिक झरने लोगों को अपनी और खींच लेते हैं।
इस मौके पर फजल खान, नसीम भारती, बुलंद अख्तर, रॉक गार्डन के मैनेजर अजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0