अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी की अभाविप ने की निंदा, जताया विरोध

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन : अनिकेत सिंह

Nov 4, 2020 - 12:11
अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी की अभाविप ने की निंदा, जताया विरोध

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रांची महानगर शाखा ने वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की है। उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए रांची जिला संयोजक अनिकेत सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किया गया है। अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार कर जबरन मीडिया का मुंह बंद कराने का काम किया जा रहा है। मीडिया की अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंट कर मीडिया को दबाने एवं चुप करने की साजिश जो महाराष्ट्र सरकार द्वारा की जा रही है, उसकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार लोकतंत्र के चौथा स्तंभ की आजादी छीनी जा रही है, इससे यह साफ पता चलता है कि महाराष्ट्र के आम जनमानस का क्या हाल होता होगा। हाल ही में सुशांत केस में जिस प्रकार अर्नब गोस्वामी महाराष्ट्र सरकार एवं महाराष्ट्र पुलिस के रवैए के खिलाफ खुलकर सामने आए और दोनों का चेहरा उजागर किया, महाराष्ट्र सरकार द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर उसी का बदला निकाला जा रहा है। जिस प्रकार से अर्णब गोस्वामी एवं उनके बेटे को गिरफ्तार करते समय पीटा गया है। वह महाराष्ट्र पुलिस का अमानवीय कृत्य है। जिसकी अभाविप भर्त्सना करती है एवं उद्धव ठाकरे को साफ-साफ शब्दों में चेतावनी देती है कि लोकतंत्र की हत्या करना बंद करे।
मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री यगवाल्क्य शुक्ल,प्रताप सिंह, जिला संयोजक अनिकेत,रोहित दुबे, अंकित, प्रेम प्रतीक,नीरज, रवि अग्रवाल, सुभम पुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0