कैडेट्स में देश भक्ति की भावना उजागर करना- कर्नल पंकज

कैडेट्स में देश भक्ति की भावना उजागर करना

Apr 25, 2025 - 19:32
कैडेट्स में देश भक्ति की भावना उजागर करना- कर्नल पंकज

गया। 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा जीडी गोयनका स्कूल में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में फायरिंग,ड्रिल,शास्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन,युद्ध विद्या,योगा,आपदा प्रबंधन, समाज सेवा एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस मौके पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार(कीर्ति चक्र)ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी एनसीसी कैडेट्स को तैयार किया गया।एनसीसी में प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स में देश भक्ति की भावना उजागर करना,आपसी मेल मिलाप,राष्ट्र के अच्छे नागरिक बनना और विपरीत स्थिति में काम करने में सक्षम बनना है।इस कैंप में 389 एनसीसी कैडेट व सेना प्रशिक्षकों और कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं।इस मौके पर 6 बिहार बटालियन के सुबेदार मेजर विक्रम सिंह,एएनओ सकेंड लेफ्टिनेंट धनंजय कुमार,सीनू कुमारी,थर्ड लेफ्टिनेंट मीनू कुमारी,विकास कुमार,जीसीआई सुप्रिया रंजन,सुबेदार संजय शर्मा,अरविंद शर्मा, विजयवीर, बालेश्वर भगत,पीआई स्टाफ बीएचएम कानाराम,सीएचएम अंनजय, हवलदार रोहतास,करतार, टिंकू,जितेन्द्र, कुंजबिहारी, राकेश,अल्बर्ट मुंडू,सुशील,श्रवण सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0