कांग्रेस नेताओं ने अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

आजादी के दीवाने और जांबाज योद्धा का बलिदान अविस्मरणीय : आदित्य विक्रम जायसवाल

Jun 9, 2020 - 10:11
कांग्रेस नेताओं ने अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि


रांची‌- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य सरकार के मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस नेता केशव महतो कमलेश, रौशन लाल भाटिया, झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से कोकर स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन किया। कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर झारखंड प्रदेश समेत पूरे देशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर नेताद्वेय ने कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलने के लिए कृत्संकल्पित हैं।
इस मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अत्याचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष शुरू किया, इसके बाद उनका संघर्ष अंग्रेजों के खिलाफ प्रारम्भ हो गया। श्री जायसवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने समाज से अंधविश्वास और कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक क्रान्ति महान उद्देश्यों से प्रेरित थी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा एक साहसिक योद्धा थे।
भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में कांग्रेस के डेलिगेट विनय सिन्हा दीपू, शशिभूषण राय, आलोक कुमार दुबे, डॉ.राजेश गुप्ता छोटू, अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, पुनीत, नीतीश कुमार ,प्रेम कुमार , आयुष अग्रवाल, रमेश सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0