कैंसर से पीड़ित मरीज के इलाज में समाजसेवी गुलाम मुस्तफा ने किया सहयोग

Dec 4, 2020 - 08:06
कैंसर से पीड़ित मरीज के इलाज में समाजसेवी गुलाम मुस्तफा ने किया सहयोग

रांची : राजधानी रांची निवासी कैंसर के मरीज अशफाक को भारतीय एकता कमेटी के सहयोग से हॉस्पिटल में इलाज कराया गया। कमिटी के संस्थापक अध्यक्ष व शहर के जाने-माने समाजसेवी गुलाम मुस्तफा ने झारखंड सरकार से अपील किया है कि उक्त मरीज के इलाज के लिए जो एस्टीमेट दिया गया है, उसे यथाशीघ्र निष्पादित किया जाय, ताकि पीड़ित का इलाज समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि कैंसर पीड़ित गरीब व लाचार मरीजों के इलाज के लिए सरकारी स्तर पर दिए जाने वाले आर्थिक मदद में देर होने से इस योजना का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सही मायने में ईश्वर की सच्ची सेवा है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0