खुशरूपुर में रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या,अपराधियों ने दागी 6 गोलियां

May 18, 2020 - 10:11
खुशरूपुर में रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या,अपराधियों ने दागी 6 गोलियां

खुशरूपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

खुशरूपुर : कोरोना वैश्विक महामारी और लॉकडाउन के बीच अपराधियों ने खुसरूपुर के नुरूद्दीनपुर गांव में रिटायर्ड दारोगा को गोली मारकर हत्या कर दी । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा को घेर लिया और उसके बाद 6 गोली दाग दी । मृतक सुनील सिंह झारखंड में दारोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे रिटायर्ड होने के बाद गांव पर हीं रह रहे थे। सूत्रों की मानें तो दारोगा सुनील सिंह की हत्या आपसी रंजिश को लेकर गई की गयी है। इस वारदात को कुछ समय पहले एक रिटायर्ड जवान की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। या यूं कहें कि लोग उसी के बदले में यह हत्या हुई है का अनुमान लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। इस घटना से तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।अब पुलिस की तहकीकात के बाद हीं स्पष्ट हो पायेगा कि घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0