गणेश मित्र मंडल ने 125 परिवारों के बीच बांटा सूखा राशन

May 24, 2020 - 06:51
गणेश मित्र मंडल ने 125 परिवारों के बीच बांटा सूखा राशन

बरही से बीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

बरही/चौपारण : प्रखंड के ताजपुर पंचायत के ग्राम मरहेडी के गणपति नगर स्थित माता कात्यायनी मंदिर परिसर में कोविड-19 के विकट आपदा में 125 जरूरतमंदों के बीच श्री गणेश मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा दस किलो आटा, आलू, दाल, तेल साबुन नामक पैकेट बनाकर सूखा राशन का वितरण किया। इस संबंध में श्री गणेश मित्र मंडल के सदस्यों ने कहा कि ऐसी विकट आपदा के समय में समाज के सभी वर्गों, सामाजिक, राजनीतिक संस्था को आगे आने की जरूरत है। ऐसे मानव में मानव का सेवा ही धर्म है। जीवन में सभी को समयानुसार सेवा की भावना से काम करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0