चक्रधरपुर के वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा ने 98 बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

रक्तदान के लिए प्रेरित करना सराहनीय कदम : अरवा राजकमल भागेरिया फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त संग्रहित

Mar 15, 2021 - 11:36
चक्रधरपुर के वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा ने 98 बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल
  • रांची/चक्रधरपुर। अनुमंडल केकराईकेला में ख्याति प्राप्त सामाजिक संस्था भगेरिया फाउंडेशन के सौजन्य से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में चक्रधरपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार मिश्रा ने रक्तदान किया। गौरतलब है कि 51 वर्षीय श्री मिश्रा ने अब तक 98 बार रक्तदान कर मानवता की बेहतरीन मिसाल पेश की है। श्री मिश्रा ने वर्ष 1991 (लगभग 30 वर्षों) से रक्तदान करना शुरू किया। वह एक वर्ष में तीन बार आवश्यक रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं। इस रक्तदान शिविर में उपायुक्त अरवा राजकमल ने विशेष रुप से उपस्थित होकर वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा को 98 बार रक्तदान करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान और जीवन दान के समान है। रक्तदान के प्रति शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रेरित करने में विनय मिश्रा की भूमिका काफी सराहनीय है। श्री राजकमल ने कहा कि मानवता की सेवा के प्रति भगेरिया फाउंडेशन की ओर से किया जाने वाला कार्य स्वागत योग्य कदम है। रक्तदान शिविर में उपायुक्त अरवा राजकमल की उपस्थिति से समारोह की भव्यता बढ़ गई। शिविर में दिव्यांगजनों का उत्साह और उनका सहयोग रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा द्वारा 98 बार रक्तदान करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री राजकमल ने कहा कि उनके शतक अर्थात सौवें रक्तदान के अवसर पर वे वहां स्वयं उपस्थित रहेंगे। श्री मिश्रा ने बताया कि आगामी सात जुलाई को धोनी फैन्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित झारखंड के गौरव और क्रिकेट के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन दिवस पर रक्तदान करेंगे। भगेरिया फाउंडेशन के तत्वावधान में नवंबर माह में आयोजित रक्तदान शिविर में भी वे रक्तदान करेंगे।
    इस अवसर पर विनोद भगेरिया, मनोज भगेरिया, तीरथ जामुदा, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट पूजा बेहरा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0