जनसमस्याओं का समाधान जल्द होगा : रोहित शारदा

Dec 30, 2020 - 05:45
 29
जनसमस्याओं का समाधान जल्द होगा : रोहित शारदा

रांची। नगर निगम अंतर्गत वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी ने वार्ड अंतर्गत आने वाले ओम नगर में जन समस्याओं के समाधान हेतु निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रोहित शारदा उपस्थित थे। उन्होंने लोगों से कहा कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा। मौके पर रोड एवं नाली की नापी कराई गई। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर रांची के महापौर और उपमहापौर से भी सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी ने अपने फंड से नाली बनवाने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रोहित शारदा, वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी पप्पू, नगर निगम के जे ई मंडल जी अनूप बर्मन ,विनय सिन्हा, मनीष बर्मन, विवेक कुमार ,बबलू कुमार, प्रशांत सिंहा ,आयुष कुमार, मंजय कुमार ,देवंती बर्मन ,विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0