जी.डी. पब्लिक स्कूल में 9वीं एवं 10वीं की पढ़ाई प्रारंभ किया गया:- धर्म शाही

Aug 9, 2021 - 06:00
जी.डी. पब्लिक स्कूल में 9वीं एवं 10वीं की पढ़ाई प्रारंभ किया गया:- धर्म शाही

गया से अमरेन्द्र कुमार का रिपोर्ट
गया । गया शहर के लखीबाग, मानपुर स्थित जी.डी. पब्लिक स्कूल सरकार के निर्देशानुसार सोमवार से वर्ग 9वीं एवं 10वीं तक के विद्यालय खोल दिया गया है। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य सह समाजसेवी धर्म शाही एवं निदेशक स्नेहा शाही ने दिए है। वही कोविड-19 की सुरक्षा को लेकर विद्यालय परिसर एवं सभी क्लासरूम को सैनिटाइज किया गया है, और परिसर में जगह-जगह पर हैंड वाॅश और इस सेनीटाइजर लगाया गया है साथ ही डिजिटल थर्मामीटर की भी व्यवस्था है। स्कूल की ओर से सभी बच्चों को 2-2 फेस मास्क एवं सैनिटाइजर मुफ्त में दिया गया है। उपस्थित सभी बच्चों को मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। प्रधानाचार्य धर्म शाही ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कक्षा 9वीं व 10वीं की पढ़ाई कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पढ़ाई प्रारंभ किया गया है। जिसमें सभी उपस्थित बच्चों को मास्क लगाना अनिवार्य है, अगर किसी बच्चे को सर्दी खांसी और बुखार रहेगा तो विद्यालय में प्रवेश निषेध रहेगा, और अभिभावक को भी बिना मास्क के विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, सभी नियमों का सख्ती से पालन होगा क्योंकि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0