तिलकराज आजमानी अध्यक्ष और मुनचुन महामंत्री चुने गए

महानवमी पर मंदिरों में शृंगार, पूजा, आरती होगी श्री महावीर मंडल रांची महानगर का चुनाव संपन्न

Mar 25, 2021 - 05:35
तिलकराज आजमानी अध्यक्ष और मुनचुन महामंत्री चुने गए


रांची। श्री महावीर मंडल रांची महानगर बैठक बुधवार को चर्च रोड स्थित कार्यालय में हुई। मंडल के अध्यक्ष तिलक राज आजमानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए सत्र के लिए कमेटी के पदधारियों का चुनाव किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि सरकार के गाइड लाइन के मुताबिक जिला प्रशासन के निर्देश पर शोभायात्रा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष तिलकराज आजमानी ने बताया कि महारामनवमी पर मंदिरों में सजावट, शृंगार, पूजा, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नए सत्र के लिए तिलक राज आजमानी अध्यक्ष और मुनचुन कमेटी के महामंत्री चुने गए। डॉ दिलीप कुमार सोनी कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। पवन बजाज कमेटी में मुख्य संरक्षक, योगेश अग्रवाल संयोजक, रवींद्र वर्मा संगठन मंत्री चुने गए। इसके अलावा कार्यकारिणी में पूर्व की कमेटी के सदस्य शामिल रहेंगे।
बैठक में पवन बजाज, डॉ दिलीप कुमार सोनी, मुनचुन राय, गोपाल प्रसाद ,रमेश बाली, निरंजन शर्मा ,शिव कुमार गुप्ता ,शेखर शरण, योगेश अग्रवाल, सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0