नीतीश सरकार के ऐतिहासिक फैसलों ने महिलाओं को दी नई पहचान: प्रकाश पटवा

नीतीश सरकार के ऐतिहासिक फैसलों ने महिलाओं को दी नई पहचान

Apr 20, 2025 - 17:10
नीतीश सरकार के ऐतिहासिक फैसलों ने महिलाओं को दी नई पहचान: प्रकाश पटवा

गया l गया जिला जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय तब शुरू हुआ, जब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने आरक्षण को सामाजिक बदलाव का मजबूत आधार बनाया।वर्ष 2006 से पंचायती राज संस्थाओं में और 2007 से नगर निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण प्रदान कर बिहार ने देशभर में एक मिसाल कायम की। इस कदम ने लाखों ग्रामीण और शहरी महिलाओं को नेतृत्व का अवसर दिया। आज बिहार की ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निगमों तक, महिलाएं जनहित में प्रभावशाली निर्णय ले रही हैं। सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई । 2013 में बिहार पुलिस में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण की घोषणा की गई। इसके बाद 2016 से सभी अन्य सरकारी सेवाओं में भी महिलाओं को 35% आरक्षण प्रदान किया गया। इससे महिलाओं की सरकारी नौकरियों में भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
उच्च शिक्षा और खेलों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई । राज्य की मेडिकल, इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज़ में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान किया गया। इससे विज्ञान, तकनीक और खेल जगत में बिहार की बेटियों को नई दिशा और पहचान मिली है। महिलाओं को सशक्त बनाकर बिहार सरकार ने सामाजिक ढांचे में गहरा बदलाव लाने का कार्य किया है। आज बिहार की महिलाएं प्रशासन से लेकर शिक्षा, सुरक्षा और खेल तक हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। नीतीश सरकार की दूरदर्शिता और संकल्प ने यह साबित कर दिया कि यदि महिलाओं को समान अवसर दिए जाएं, तो वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0