प्रोफेशनल कांग्रेस ने जरूरतमंदों के बीच बांटे मास्क व सैनिटाइजर

वर्ष 1940 में रामगढ़ में हुए कांग्रेस अधिवेशन के दिवस के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

Mar 19, 2021 - 04:55
प्रोफेशनल कांग्रेस ने जरूरतमंदों के बीच बांटे मास्क व सैनिटाइजर

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल द्वारा शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष अपराह्न चार बजे रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन-1940 की स्मृति तथा कोरोना के उभरते सेकंड पीक को रोकने को लेकर जरूरतमंदों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए राजधानी में कोरोना के उभरते सेकंड पीक को सख्ती से नियंत्रण करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही 18,19 व 20 मार्च को रामगढ़ में हुए 1940 के कांग्रेस अधिवेशन को स्मरण करते हुए शामिल हुए स्वतंत्रता सैनानियों को याद दिलाया गया।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण अधिवेशन शुरू हुआ था। 18, 19 एवं 20 मार्च 1940 को रामगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का निवास रांची और रामगढ़ में हुआ था। अधिवेशन में महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे तमाम नेताओं की भागीदारी हुई थी। रामगढ़ अधिवेशन सें ही भारत छोड़ों आंदोलन की नींव पड़ी। जिसके साढ़े 6 साल बाद देश को आजादी मिली। यह दिन हमलोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसकी याद में प्रदेश कांग्रेस रामगढ़ में स्मृति उत्सव मना रही है। प्रोफेशनल कांग्रेस इस उपलक्ष्य पर गरीब जरूरतमद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर का वितरण की है। ताकि लोग स्वस्थ्य और खुशहाल होकर देश के वीरसपूत स्वतंत्रता आंदोलनकारी नेताओं को याद कर नमन कर सके।

इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण का दूसरा दौर आ चुका है। सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन सघन मास्क जांच अभियान चला रही है। ऐसे में सतर्क और सावधान रहें, हमेशा मास्क का उपयोग करें, शारीरिक दूरी का पालन करें, भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें।
इस अवसर पर रांची चैप्टर प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, ख्याति मुंजाल, उषा जी, निधि मोदी, नीतीश शरन, प्रिंस राज अभिनव बक्शी, सरवर पाल, कृष्णा सहाय ,राहुल रे, आशीफ जियाउल, गोपाल पांडे, अंशुमाला टोपो, रजनी देवी ,संजीव महतो, डॉ पीके मेहता, रामनरेश नायक, अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, सूरज झा, विवेक धान, सोनू कुजूर, अदनान, इरफान, मोहसीन ,गौरव आनंद, आयुष अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0