बेरमो में यूथ कांग्रेस ने पदयात्रा कर कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह को जिताने की अपील की

Oct 31, 2020 - 18:30
बेरमो में यूथ कांग्रेस ने पदयात्रा कर कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह को जिताने की अपील की

रांची / बेरमो। विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने रांची युवा कांग्रेस की टीम जिला महासचिव रोहित सिन्हा के नेतृत्व में बेरमो पहुंची। रोहित सिन्हा व कुलदीप कुमार ने क्षेत्र के मतदाताओं से अनूप सिंह को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जो भी समस्याएं होंगी, उनका निदान किया जाएगा। पदयात्रा को संबोधित करते हुए रोहित ने कहा कि भाजपा के लोग कभी भी यहां जन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने का काम नहीं किया। बल्कि कोयला खदानों पर कब्जा के लिए भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपनाती रही है। उन्होंने कहा कि कुमार जयमंगल को बेरमो विधानसभा क्षेत्र की जनता भारी मतों से विजयी बनाकर उन्हें विधानसभा भेजेगी। पदयात्रा का संचालन रोहित सिन्हा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन में कुलदीप कुमार ने कुमार जयमंगल के छोटे भाई एवं झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को मार्गदर्शन एवं आमंत्रित करने हेतु धन्यवाद दिया। पदयात्रा में विशाल सिंह, प्रकाश पांडे, नीरज कुमार, रविंद्र, अतुल, वीरू,अविनाश, रंजीत,सोहन, राहुल,अनीश सोनार, सागर, पार्वती, सीता कुमारी, बसंती देवी, लक्ष्मी देवी सहित दर्जनों रांची से आए युवा कांग्रेसी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0