भारतीय जनता मोर्चा ने मनाई धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं

Nov 15, 2020 - 06:33
 40
भारतीय जनता मोर्चा ने मनाई धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती

रांची। भारतीय जनता मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने राज्य की जनता को ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा के अवतरण दिवस व राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी है। रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा ने आजादी के लिए जितनी लड़ाई अंग्रेजों से लड़ी, उससे कहीं अधिक लड़ाई समाज में व्याप्त जमींदारी प्रथा, शोषण एवं अन्य कुरूतियों से लड़े। श्री तिवारी ने कहा कि भगवान बिरसा ने अपने तार्किकपूर्ण तर्क से डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास को समाज से हटाने पर बल दिया। मदिरा, मांस-मछली का निषेध करते हुए पर्यावरण की संरक्षण की दिशा में अनेक सुधारात्मक उठाये। उनका सपना झारखंड में भयमुक्त समाज की स्थापना, जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का हक, सभी को रोजगार मुहैया कराना था।
श्री तिवारी ने कहा कि झारखंड को एकीकृत बिहार से अलग हुए 20 वर्ष बीत गये। इन 20 वर्षों में कई सरकारें आई और गईं। लेकिन जनसमस्याएं जस की तस है। किसी भी राजनीतिक दल ने झारखंड की वास्तविक समस्या की सुध नहीं ली। राज्य के युवाओं को रोजगार के अभाव में राज्य से बाहर पलायन करना पड़ रहा हैं। मानव तस्करों के जाल में अभी भी कई आदिवासी बच्चियाँ फंसी हुई हैं। खनिज सम्पदा से परिपूर्ण राज्य में खनिजों को बेहिसाब दोहन किया गया है। यहां के नेता, अफसर केवल भ्रष्टाचार, घोटाले कर अपने खजाने भरने में व्यस्त एवं मस्त रहे। झारखंड की राजनीति में वंशवाद की परम्परा भी हावी रही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और व्यक्तिगत लाभ-हानि से हटकर राज्य के सभी वर्गों के कल्याण पर समान रूप से ध्यान होगा, तभी जाकर झारखंड का वास्ततिक उद्देश्य पूरा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0