इंडिया यंग फाउंडेशन कर रहा कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था : रजनीश पांडेय

May 14, 2021 - 08:22
इंडिया यंग फाउंडेशन कर रहा कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था : रजनीश पांडेय

रांची. सामाजिक संस्था इंडिया यंग फाउंडेशन की ओर से मानव सेवा के तहत पहले से चल रहे ऑक्सीजन सेवा के साथ अब कोरोना से ग्रसित परिवारों के बीच नि: शुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है. नि:शुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम रिम्स व सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
इस संबंध में फाउंडेशन के रांची जिला के सचिव रजनीश पांडेय ने कहा कि पिछले 15 दिनों से जिनके घरो में भोजन बनाने की समस्या है और जो कोरोना से ग्रसित हैं, वैसे लोगों की मदद की जा रही हैं.
संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आर्यन दुद्वानी ने बताया कि भोजन पौष्टिक रूप से तैयार हो रहा हैं और दोपहर और रात में होम डिलीवरी कराई जा रही है.

कोवि मील के नाम से यह कार्यकम चल रहा है, जिसमें लोगो को 2 रोटी, चावल, सब्जी , दाल, अंचार व सलाद दिया जा रहा है.
रजनीश ने बताया कि भोजन आर्डर करने के लिए नियम बनाये गए हैं.दोपहर के भोजन के लिए 12 बजे के पूर्व बताना होगा, जिससे डिलीवरी 1:30 से 3:00 बजे के बीच प्राप्त हो सके और रात्रि भोजन के लिए अपराह्न 4 बजे के पूर्व बताना होगा और भोजन की डिलिवरी शाम 6:00 से रात्रि 9:00 बजे तक होती है.
भोजन आर्डर करने के लिए मोबाइल नंबर 7654947547, 8877173851 , 9570035235 पर संपर्क कर सकते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0