कोरोना से बचाव के लिए प्रोफेशनल कांग्रेस का स्वच्छता अभियान जारी

अनंतपुर-निवारणपुर मुहल्ले में आवासों को किया सेनेटाइज

Jun 6, 2024 - 08:29
कोरोना से बचाव के लिए प्रोफेशनल कांग्रेस का स्वच्छता अभियान जारी

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल द्वारा मंगलवार को निवारणपुर-अनंतपुर (अमिटी युनिर्वसिटी के समीप) क्षेत्र में कोविड-19 के प्रकोप की रोक-थाम के लिए सैनिटाइजेशन, डिसिन्फेक्टेन्ट एवं फॉगिंग ड्राइव चलाया गया। इस दौरान प्रोफेशनल कांग्रेस के पदधारियों व कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों सहित आवासों को भी सैनिटाइज किया। इसके साथ ही वहां के स्थानीय लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए।
मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस हमेशा समाज की ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जब से कोविड-19 का प्रकोप बढ़ने लगा है, तब से लगातार शहर के विभिन्न वार्ड़ो, क्षेत्रों, मुहल्लों में सैनिटाइज एवं डिसिनफेक्टेन्ट एवं फॉगिंग ड्राइव चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि राजधानी रांची में लोग कोविड-19 की महामारी से काफी परेशान हैं। राजधानीवासी काफी चिंतित एवं डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सैनिटाइज एवं सघन डिसिनफेक्टेन्ट एवं फॉगिंग ड्राइव के माध्यम से रांची में कोरोना महामारी के फैलाव को कुछ हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के मद्देनजर पूरी तरह सावधानी बरतें‌। हमेशा अपने-आस-पास साफ सफाई रखें तथा लोगों को इससे प्रेरित करते रहें।
उन्होेंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में कोरोना का फैलाव अधिक हो रहा है, उन क्षेत्रों में प्रोफेशनल कांग्रेस नियमित रूप से सैनिटाइज, डिसिनफेक्टेन्ट एवं फॉगिंग ड्राइव चलायेगा, ताकि उस क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस के प्रकोप बचाया जा सके।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर शाहदेव ने रांचीवासियों से आग्रह किया है कि स्वस्थ रहने के लिए साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोएं, छींकते वक्त नाक और मुंह ढंके, सर्दी या फ्लू से संक्रमित लोगों से कम से कम दो गज की दूरी पर रहें। मास्क या कपड़े से मुंह को ढक कर सार्वजनिक जगह पर जाएं।
इस कार्यक्रम में अनंतपुर रेसिडेंस वूमेन्स एसोसिएशन की देवजनी भट्टाचार्या, मोहुया दास, रेखा देवी, दीपावंती चटर्जी, संध्या मित्रा, सपना चक्रवर्ती, पुष्पा टोप्पो, अनिल कुमार,अलोक घटक, कृष्णा सहाय, गोपाल पांडेय, चिंटू चौरसिया, प्रेम कुमार, सोनू सिंह, अमरजीत सिंह, गौरव आनंद, इरफान अंसारी, पुनित सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0