महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं और नया बिहार बनाएं : सुबोधकांत सहाय

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मीठापुर बस स्टैंड में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

Nov 1, 2020 - 10:12
महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं और नया बिहार बनाएं : सुबोधकांत सहाय

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा के पक्ष में शनिवार को मीठापुर बस स्टैंड सहित अन्य इलाकों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान श्री सहाय ने कहा कि पूरे बिहार में महागठबंधन की लहर चल रही है। बिहार की जनता ने भाजपा-जदयू गठबंधन को उखाड़ फेंकने और नीतीश कुमार का गुरूर तोड़ने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने जनता से महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। श्री सहाय ने कहा कि युवा और कर्मठ प्रत्याशी लव सिन्हा नई ऊर्जा, नए उमंग के साथ आत्मविश्वास से लबरेज हैं। उन्हें चुनाव में विजयी बनाकर जनसेवा का अवसर प्रदान करें और नया बिहार बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर श्री सहाय के साथ पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0