मुकुल नारायण देव को कुलपति बनाए जाने पर कुशवाहा समाज ने स्वागत किया

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त

Jun 1, 2020 - 10:34
मुकुल नारायण देव को कुलपति बनाए जाने पर कुशवाहा समाज ने स्वागत किया

रांची: देश के जाने माने वरीय वैज्ञानिक डॉ. मुकुल नारायण देव को बिनोवा भावे विश्वविद्यालय (हजारीबाग) का कुलपति नियुक्त किए जाने पर झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा ने राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो ने डॉ. देव के कुलपति बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मुकुल नारायण देव को बिनोवा भावे विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने से बौद्धिक जगत में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में नई रोशनी जगमगाएगी। वर्षों से यहां के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षाविदों को कुशल प्रशासनिक क्षमता एवं बौद्धिक संपदा से परिपूर्ण व्यक्तित्व का इंतजार रहा है। डॉक्टर देव के रूप में यह कमी पूरी होगी।
गौरतलब है कि मुकुल नारायण देव भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई के प्रमुख और एटॉमिक मॉलिक्यूलर फिजिक्स डिवीजन के साइंटिफिक अफसर के रूप में काम कर चुके हैं। डॉक्टर कलाम एग्रीकल्चर कॉलेज, किशनगंज के चीफ साइंटिस्ट एवं एडवांस सेंटर ऑन सेरीकल्चर के प्रोफेसर रह चुके हैं।
डॉक्टर देव के कुलपति बनाए जाने पर राजू महतो, संतोष महतो, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, निशांत कुमार सिन्हा, राजीव लोचन महतो, सूरज महतो, डॉ आर सी मेहता, बासुदेव वर्मा, सुषमा देवी, नंदकिशोर मेहता, ब्रह्मदेव वर्मा, निरंजन कुमार ने बधाई दी है। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष राजू महतो ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0