युवा महानगर रामनवमी पूजा समिति के सौजन्य से वैक्सीनेशन कैंप आयोजित

दो दिवसीय शिविर में 150 लोगों ने लिया वैक्सीन

Jun 13, 2024 - 05:05
युवा महानगर रामनवमी पूजा समिति के सौजन्य से वैक्सीनेशन कैंप आयोजित

रांची। युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति द्वारा रविवार को पिस्का मोड़ क्षेत्र के देवी मंडप (हेसल) स्थित ओझा मार्केट में लगातार दूसरे दिन भी कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आज 100 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। 2 दिनों के वैक्सीनेशन कैंप में कुल मिलाकर 150 लोगों का वैक्सीनेशन युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति द्वारा करवाया गया। इस संबंध में समिति के संरक्षक दीपक ओझा ने कहा कि जिस तरह हेसल मोहल्ला में लोगों को वैक्सीनेशन लेने के लिए जागरूक किया गया, इसी तरह कुछ और अलग-अलग मोहल्लों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि समिति की पूरी टीम ने कमर कस ली है कि रांची के किसी भी मोहल्ला में कोई भी बगैर टीकाकरण के न रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के वरिष्ठ संरक्षक नितिन अग्रवाल, संरक्षक दीपक ओझा, उपाध्यक्ष राजीव पांडे, सह सचिव नितिन सिरमोर, नीतू सिंह, अंश जायसवाल, अमन साहू, बंटी सिंह राजपूत, समीर अखौरी, तुषार, मुन्ना गुप्ता सहित अन्य का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0