रक्षा राज्य मंत्री को धमकी, 50 लाख की फिरौती की माँग

अपराधियों ने झारखंड के रांची से सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री को मेसेज कर 50 लाख की फिरौती की माँग की है। 3 दिन के भीतर पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात भी कही गई है।

Dec 7, 2024 - 15:16
रक्षा राज्य मंत्री को धमकी, 50 लाख की फिरौती की माँग

अपराधियों का दुस्साहस! 
केंद्रीय मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को बदमाशों ने मैसेज कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। कहा है कि 3 दिन के अंदर पैसे दे दो। ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। संसद का शीतलाकीन सत्र चल रहा है और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ अभी दिल्ली में हैं। यह धमकी उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी गयी है।रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रंगदारी मांगे जाने की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और अन्य आला अधिकारी मंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी कि रक्षा राज्यमंत्री को यह धमकी झारखंड की राजधानी रांची के होसिर से दी गयी है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने तत्काल इस मामले की जांच शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0