रांची के प्रथम मेयर स्व.शिव नारायण जायसवाल के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय

Jun 14, 2024 - 06:08
रांची के प्रथम मेयर स्व.शिव नारायण जायसवाल के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय

रांची। शहर के जाने-माने व्यवसायी व रांची के प्रथम मेयर स्व.शिवनारायण जायसवाल व उनके पुत्र स्व. ओमियो रंजन जायसवाल के श्राद्धकर्म में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शामिल हुए। राजधानी के कोकर स्थित डिस्टलरी पुल के समीप स्व.जायसवाल के आवास “घड़ी बंगला” पर सोमवार को आयोजित श्राद्धकर्म में श्री सहाय ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्री सहाय ने स्वर्गीय जायसवाल के पुत्र मनोरंजन जायसवाल और उनके पौत्र युवा समाजसेवी आदित्य विक्रम जायसवाल सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाते हुए इस दुख की बेला में हिम्मत से काम लेने की सलाह दी। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0