रामविलास पासवान का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति : एनके यादव

Jun 6, 2024 - 12:40
रामविलास पासवान का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति : एनके यादव


रांची। नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने लोजपा के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री यादव ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व.पासवान की छवि एक जुझारू राजनेता के रूप में थी। उनके रिश्ते सभी दलों के राजनेताओं से अच्छे रहे। सादा जीवन और उच्च विचार के आदर्शों को आत्मसात कर वह अपने कर्त्तव्य पथ पर निरंतर अग्रसर रहे। स्व.पासवान समाजवादी आंदोलन के एक सशक्त स्तंभ थे। लोकप्रिय जननेता के रूप में उन्होंने देश में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की थी।
श्री यादव ने स्व.पासवान के निधन पर एचइसी आवासीय परिसर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय (सीडी-659/2) में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। शोक व्यक्त करने वालों में नागरिक अधिकार पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष उर्मिला यादव, पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार, प्रवक्ता बृजेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0