विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में आलभ्या फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किए गर्म कपड़े, कंबल और भोजन

आलभ्या फाउंडेशन ने गया के विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया

Jan 10, 2025 - 19:02
विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में आलभ्या फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किए गर्म कपड़े, कंबल और भोजन

गया। शुक्रवार को आलभ्या फाउंडेशन ने गया के विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके तहत जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच गर्म कपड़े, कंबल और भोजन वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में कठिनाई झेल रहे लोगों को राहत प्रदान करना था। फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार सौरव मूर्ति ने इस मौके पर कहा, "हमारा उद्देश्य समाज के सबसे वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाना है। इस सर्दी में जरूरतमंदों को राहत प्रदान कर हमें खुशी और संतोष की अनुभूति होता है। यह हमारा दायित्व है कि हम मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव शोभित सिन्हा ने पूरे समर्पण के साथ यह सुनिश्चित किया कि सहायता सामग्री उन सभी लोगों तक पहुंचे, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इस अवसर पर सदस्य गौरव आनंद ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, इस पवित्र स्थान पर जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरित करके मुझे गहरी संतुष्टि मिला है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमें ऐसा नेक काम करने का मार्ग दिखाया। आलभ्य फाउंडेशन जो समाज कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, अपने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में दया, सहयोग और मानवता का संदेश फैलाने के लिए जाना जाता है। जो लोग इस नेक कार्य में योगदान देना चाहते हैं, वे फाउंडेशन के साथ स्वयंसेवा और दान के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0