शनिवार नो कार” मुहिम के तहत रांची विवि की जागरूकता रैली आयोजित

अच्छी सेहत के लिए साइकिल चलाएं : डॉ.कामिनी कुमार पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्द्धन के लिए साइकिल जरूर चलाएं : डॉ. कामिनी कुमार

Mar 20, 2021 - 05:58
शनिवार नो कार” मुहिम के तहत रांची विवि की जागरूकता रैली आयोजित

रांची। नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अभियान ” नो कार शनिवार ” मुहिम के समर्थन में रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा साईकल जागरूकता अभियान का आज (शनिवार को) शुभारंभ किया गया।
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में आज कुलपति डॉ. कामिनी कुमार ने ” नो कार – शनिवार ” मुहिम का समर्थन किया एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु कम से कम एक दिन कार न चलाकर, साईकल चलाने से पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम द्वारा चलाये गए नो कार – शनिवार को सभी को समर्थन करना चाहिए।
डीएसडब्ल्यू डॉ. पीके वर्मा, सीसीडीसी डॉ. राजेश कुमार, उपकुलसचिव डॉ. प्रीतम कुमार ने भी युवाओं के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु शनिवार को कार के बदले साईकल चलाने की अपील की।
रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि आज आरयू के बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर से नो कार – शनिवार जागरूकता मुहिम के समर्थन में साईकल रैली का आयोजन किया गया। जो राजकीय अतिथिशाला, उपायुक्त आवास, वरीय पुलिस अधीक्षक आवास, कचहरी चौक, जयपाल सिंह स्टेडियम , शहीद चौक, एल्बर्ट एक्का चौक होते हुए रांची विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में समाप्त हुआ। रैली के दरम्यान एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस की अपील – नो कार – शनिवार, पर्यावरण संरक्षण हेतु साईकल चलायें आदि नारे भी लगाए गए। जागरूकता कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, पवन गुप्ता, स्माइली अनिता, संदीप कुमार, सुरेंद्र साव आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।
आज रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने प्रत्येक शनिवार को जागरूकता रैली निकाला जाएगा एवं
प्रत्येक शनिवार को साईकल से विश्वविद्यालय आने का शपथ भी लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0