सीएनजी पंप का पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन, लोगों को होगी सुविधा

गया-बाईपास बीपार्ड के समीप गीता सर्विस स्टेशन में सीएनजी ऑनलाइन सेवा का पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह

Aug 24, 2024 - 20:49
सीएनजी पंप का पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन, लोगों को होगी सुविधा

गया। गया-बाईपास बीपार्ड के समीप गीता सर्विस स्टेशन में सीएनजी ऑनलाइन सेवा का पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने सीएनजी पंप का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने कहा कि सीएनजी पंप के होने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने कहा कि इससे कार्बन उत्सर्जन ना के बराबर होता है। पर्यावरण प्रदूषित बहुत कम होता है। इससे प्रकृति को हरा भरा बनाने में लाभ मिलेगा। 
इस मौके पर सीएनजी हेड लोकेश कुमार,अजय कुमार सिंह, सीनियर प्रबंधक सीएनजी अदानी कंपनी के प्रेम कुमार,जयप्रकाश सिंह,अनुज,सूर्य प्रकाश, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के लीगल एडवाइजर संजय कुमार कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, राजेश सिंह,वीरेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0