संत निरंकारी सत्संग हॉल में रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन

संत निरंकारी मिशन के जोन- 51- ए. द्वारा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के अंतर्गत मानपुर शाखा के तत्वाधान में मानपुर गोपालगंज रोड स्थित

Sep 11, 2024 - 21:36
संत निरंकारी सत्संग हॉल में रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन

गया । संत निरंकारी मिशन के जोन- 51- ए. द्वारा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के अंतर्गत मानपुर शाखा के तत्वाधान में मानपुर गोपालगंज रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग हॉल में रक्त दान महादान को चरितार्थ करते हुए रक्त दान शिविर का सफल आयोजन किया गया। रक्त दान शिविर का शुभारंभ मानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल पटवा, प्रकाश राम पटवा, सब इंस्पेक्टर पार्वती कुमारी, अध्यक्ष पटवा समाज प्रमोद कुमार लाल एवं मुखी मानपुर विजय राज प्रसाद के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। निस्वार्थ भाव से मानव सेवा समाज सेवा में निरंकारी मिशन संगठन अनवरत समर्पित रहती है। रक्त दान शिविर का संग्रहित रक्त अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, गया के ब्लड सेंटर में जाम रहेगा। एएनएमएमसीएच, गया के ब्लड सेंटर के डॉ. डी.के. पांडे, डॉ अमीश कुमार, रवि प्रकाश कि पूरी टीम द्वारा डोनेट एक्ट को संग्रहित किया गया। रक्त दान शिविर को सफल बनाने में क्षेत्रीय संचालक निरंकारी नंदलाल जी इंचार्ज निरंकारी राकेश कुमार सिंह , मानपुर मुखी विजय राज प्रसाद एवं सेवादार कुमार नूतन, हुलास चंद, मालती कुमारी, पिंकी देवी, महेश प्रसाद, अनिल कुमार एवं सूरज कुमार समाजसेवी ने सहयोग दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0