सावन की दूसरी सोमवारी को कांचा जल के साथ ऑनलाइन कराया गया श्रद्धालुओं को दर्शन।

दूसरे सोमवार को बाबा बैद्यनाथ का कांचा जल से पूजा किया गया और श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन कराया गया।

Jul 13, 2020 - 07:22
सावन की दूसरी सोमवारी को कांचा जल के साथ ऑनलाइन कराया गया श्रद्धालुओं को दर्शन।

देवघर – कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आयोजन नहीं किया गया है। सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा बैद्यनाथ का कांचा जल से पूजा किया गया और श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन कराया गया। देवघर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने बताया कि कोरोनावायरस के कारण श्रावणी मेला का आयोजन नहीं हुआ है। मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों के अलावा किसी और का प्रवेश निषेध है जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। श्रद्धालु घर बैठे बाबा का ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं।

बाबा मंदिर से कुलवंत सिंह की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0