सुबोधकांत सहाय मिले स्व.बालेश्वर सिंह के परिजनों से, किया शोक व्यक्त

Mar 14, 2021 - 11:45
सुबोधकांत सहाय मिले स्व.बालेश्वर सिंह के परिजनों से, किया शोक व्यक्त

रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय रविवार को राजधानी के बिरसा चौक (हटिया स्टेशन रोड) निवासी व्यवसायी व समाजसेवी राजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। श्री सहाय ने कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे स्व.बालेश्वर सिंह मुखिया (राजेंद्र सिंह के पिता) के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने स्व.सिंह के परिजनों से कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण की चर्चा की। श्री सहाय ने स्व.सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मौके पर दीपक प्रसाद, गोपाल झा, अशोक सिन्हा (प्रेसिडेंट), रामाशंकर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0