आदर्श मल्लिक ने जरूरतमंदों के बीच बांटे खाद्यान्न

May 24, 2020 - 06:45
आदर्श मल्लिक ने जरूरतमंदों के बीच बांटे खाद्यान्न

रांची : भाजपा के युवा छात्र नेता आदर्श मल्लिक ने मोरहाबादी में लगभग डेढ़ सौ जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इसमें चावल ,दाल, बिस्किट ,तेल, प्याज सहित अन्य सामग्री थी। मौके पर मौजूद लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया।
श्री मल्लिक ने कहा कि वैश्विक महामारी को देखते हुए जो हमारे समाज के सक्षम व्यक्ति हैं, उन्हें आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
श्री मल्लिक ने कहा कि इस महामारी में समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के सक्षम व्यक्तियों, समाजसेवियों को एक साथ आकर जरूरतमंद भाई बहनों को सहायता करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, सैनिटाइजर का यूज करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0